LUCKNOW / 18-04-2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 34 शिकायतें मौके पर 14 का निस्तारण

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

कोंच (जालौन)जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक बिनय कुमार सिंह ने दिन शनिवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए उन्होने यह भी निर्देशित किया कि यदि सरकारी भूमि रास्तों/चकमार्गाे एवं पट्टेदारों के भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर जाए और तत्काल अवैध कब्जा खाली कराया जाए अब जिन क्षेत्रों में अवैध कब्जे की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जायेगी उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जांच की जायेगी यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी
पुलिस अधीक्षक ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें उन्होने यह भी कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र से कोई भी फरियादी द्वारा किसी भी थानाध्यक्ष की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर ही 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर सी डी ओ के के सिंह उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह प्रभारी तहसीलदार बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता परियोजना निदेशक अखलेश तिवारी पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी बी डी ओ गजेंद्र प्रताप सिंह बी डी ओ प्रशांत कुमार उपखण्ड अधिकारी बिधुत रबिन्द्र कुमार डी आई ओ एस राज कुमार पंडित सचिब सोनू ए डी ओ देवी शरण प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर सिंह एस ओ कैलिया अवनीश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.