LUCKNOW / 16-04-2026

दलित महापुरुषों के नाम पर रखे गए जिलों के नाम सपा ने बदले, कांग्रेस ने किया बाबा साहब का अपमान” — डॉ. राजेश्वर सिंह

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 
अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, विचार एवं संकल्प का संगम; जन-जन तक पहुंचा समानता का संदेश

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर “सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न होकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के स्वाभिमान, अधिकार एवं सम्मान की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम में विधायक, सरोजनीनगर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल केवल एक तिथि नहीं, बल्कि न्याय, समानता एवं अधिकारों की सशक्त चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष एवं संकल्प के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। युवाओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें तथा अन्याय के विरुद्ध सजग रहें।

डॉ. सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार के साथ मिलकर बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। नारी सशक्तिकरण हेतु स्थापित तारा शक्ति केंद्र आज क्षेत्र की पहचान बन चुके हैं। डेढ़ सौ से अधिक तारा शक्ति केंद्रों से जुड़कर हजारों महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में 62 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है तथा 150 कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे युवा वर्तमान तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बन सकें।

डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी बाबा साहब के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान दलित महापुरुषों के नाम पर स्थापित संस्थानों एवं जिलों के नाम बदले गए, वहीं कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने हेतु कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की नीति के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

सदन में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून बाबा साहब के समानता के विचारों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू को स्थापित करने के प्रयास में बाबा साहब की उपेक्षा की, जबकि उनकी प्रतिभा एवं योगदान अधिक व्यापक थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के कारण ही आज भारतीय समाज इतना उन्नतशील बन पाया है।

अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती नीरज गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बिना भेदभाव सभी को समान अवसर एवं लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

संगोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए एक समरस, समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को डॉ. अंबेडकर की आत्मकथा एवं उनकी प्रसिद्ध कृति ‘जात-पात का विनाश’ भेंट की गई, ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर श्री राम शंकर त्रिपाठी (संयोजक), श्री अंकित गुप्ता (जिला महामंत्री), श्री मुकेश शर्मा (मंत्री), श्री संजीव मिश्रा, श्री राजेश चौधरी (नगर), श्री उमेश तिवारी (नगर सह मीडिया प्रभारी), श्री शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’, श्री विनोद मौर्य (मंडल अध्यक्ष), श्री के.के. श्रीवास्तव, श्री रामाकांत मिश्रा, श्री विवेक राजपूत, श्री मोहित तिवारी, श्री दल बहादुर सिंह, श्री गंगा राम अंबेडकर, श्री कौशलेंद्र द्विवेदी (पार्षद), श्री के.एन. सिंह (पार्षद), श्री हिमांशु अंबेडकर (पार्षद), श्री कमलेश सिंह (पार्षद), श्री लवकुश रावत (पार्षद), श्री अतुल शुक्ला (सभासद), श्री राहुल रावत (सभासद), श्री राजेंद्र सिंह राजू, श्रीमती करुणा सारस्वत, श्रीमती राजेश्वरी त्रिपाठी, डॉ. श्रीमती रीना उपाध्याय, श्री राधेलाल यादव, श्री राज किशोर पासी, श्री राम खेलावन रावत, श्री बृजमोहन शर्मा (पार्षद), श्री सतगुरु रावत एवं श्रीमती गीता देवी (पार्षद) उपस्थित रहे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.