बाबा साहेब की 135 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने अर्पित की श्रद्धाजंलि
Share this page:
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच (जालौन)मुहल्ला गोखले नगर स्थित बाबा भीमराव परिसर में दिन मंगलवार को बाबा साहेब की 135 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा की नगर इकाई ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि बाबा साहेब ने हमें एक मजबूत संबिधान दिया है जिससे हम सभी लोग आजादी के साथ जीबन जी रहे हैं उन्होंने कहा कि शिक्षित बनकर समाज के सशक्त बनाया जा सकता है और संगठन व संघर्ष के माध्यम से अधिकारों की रक्षा सम्भव है इसी कड़ीं में भा ज पा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने बोलते हुए कहा कि डॉ अंबेडकर केबल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन की ऐतिहासिक क्रांति के प्रतीक हैं उन्होंने अर्थशास्त्र कानून मानवाधिकार और सामाजिक न्याय क्षेत्र में जो योगदान दिया है वह आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहा है उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो केवल एक नारा नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए मार्गदर्शन है जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए इस दौरान कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा सहसंयोजक प्रदीप वर्मा महामंत्री राजेंद्र दुबे आप कुशवाहा शिव सिंह कुशवाहा मनीष नगरिया बादाम कुशवाहा जीतू चौधरी नीरज गौतम धर्मेंद्र राठौर बाबूराम पाल बाबू वर्मा शिवम अहिरवार राघवेंद्र सोनी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे