उत्तर प्रदेश अयोध्या म महापौर की बैठक में आए पार्षद की गाड़ी को पुलिस द्वारा उठाए जाने पर महापौर ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी वीडियो हुआ वायरल
Share this page:
उप संपादक संजय मिश्रा
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सिविल लाइन में कमिश्नर आवास के सामने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का सरकारी आवास है। इसी आवास पर पार्षदों के साथ महापौर आज बैठक कर रहे थे। वहीं आवास के बाहर रामपथ पर किनारे खड़ी एक भाजपा पार्षद की स्कॉर्पियो पुलिस खींच ले गई, कोतवाली नगर पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर महापौर के सरकारी आवास के सामने खड़ी भाजपा पार्षद की ब्लैक स्कॉर्पियो क्रेन से उठाया। फिर क्या था खलबली मच गई, जानकारी होने पर महापौर बैठक से बाहर निकले और नगर कोतवाली पुलिस को सुनाई खरी खोटी