लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने दिए कड़े दिशा
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ
संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में शनिवार रात को विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर (सिविल एवं आरआर), जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी, अधिशासी अभियंता, एलएसए एवं एलएसजी प्रतिनिधि, तथा स्वच्छ भारत मिशन टीम शामिल रही। नगर आयुक्त ने शहर में स्वच्छता सुधार के लिए 24 बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में सबसे पहले जोनवार मॉडल वार्ड विकसित करने पर चर्चा की गई। स्वच्छता के लिए तैयार किए गए 81 सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक शौचालयों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि इनमें पेंटिंग का कार्य शेष है, जिसे तुरंत पूरा किया जाए। जिन शौचालयों की संरचना कमजोर है, उनमें ध्वस्तीकरण केवल संयुक्त निरीक्षण एवं घोषणा के बाद ही किया जाएगा। निर्देश दिए गए कि 25 दिसंबर तक शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय पूरी तरह दुरुस्त स्थिति में हों, साथ ही नगर आयुक्त स्वयं इन 81 उत्कृष्ट शौचालयों का रैंडम निरीक्षण करेंगे।
*कचरा निस्तारण एवं अवैध अतिक्रमण पर सख्ती*
बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी C&D वेस्ट पॉइंट्स को मॉडल क्षेत्र में तत्काल साफ किया जाए।
इसके अतिरिक्त कहा गया कि नाला एवं नाली सफाई अभियान तेज गति से चलाया जाए। SWD (स्टॉर्म वाटर ड्रेन) पर हुए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए। RC बिन शहर में जहां-जहां लगे हैं, उन्हें हटाया जाए। किसी भी वार्ड का कचरा दूसरे वार्ड में डंप नहीं किया जाएगा। शहर के सभी अनधिकृत डंपिंग पॉइंट समाप्त किए जाएं।
*डेटा अपडेट और रिपोर्टिंग की व्यवस्था मजबूत*
नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों और जेड एसो ओ से कहा कि हाउसहोल्ड कवरेज, नए हाउस होल्ड जोड़ने का डेटा अगली सुबह तक साझा किया जाए। कितनी गाड़ियाँ बढ़ाई गई हैं, यूजर चार्ज कलेक्शन (UCC) कितने बढ़े हैं—इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। विद्यालयों का सर्वे कर आवश्यक मरम्मत करवाई जाए।
*सुंदरता व सुधार कार्यों पर जोर*
नगर आयुक्त महोदय ने बैठक में पूर्व में साझा की गई येलो स्पॉट सूची पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। इन स्थानों के सौंदर्यीकरण हेतु चीफ इंजीनियर जल्द कार्य करवाएं। मंगलवार तक सभी जेड ओऔर जेड एसो अपने–अपने जोन के येलो स्पॉट को ट्रांसफ़ॉर्म करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि RRR (Reduce–Reuse–Recycle) केंद्रों का सर्वे ZSO द्वारा किया जाएगा और उन्हें क्रियान्वय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में वेस्ट टू वंडर मॉडल स्थापित करने हेतु स्थान चिन्हित कर कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग पूरी तरह से की जाए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर तथा व्यवस्थित बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।