नगर निगम मुख्यालय में जनता दरबार का आयोजन, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें रखीं।
महापौर श्रीमती खर्कवाल जी ने प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर माननीय पार्षदगण, वरिष्ठजन एवं समर्पित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनसे शिष्टाचार भेंट कर सार्थक संवाद किया गया।