आमने सामने टकराई दो बाइक मृतकों में एक आगरा का रहने वाला था, अंडा और सतोह के बीच की है घटना
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडा और सतोह के बीच बुधवार की देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक आगरा का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के मुताबिक आगरा के खास पुर का रहने वाला राजकुमार पुत्र नरेश चंद्र बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी पत्नी मंजू और पुत्र अभिषेक के साथ बाइक से कोंच से एट की तरफ जा रहा था। उधर, एट थाना क्षेत्र के गांव सतोह निवासी शिवम अहिरवार पुत्र गोविंद दास अपने साथियों श्यामजी व उसके भाई शिवजी पुत्रगण जितेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कोंच प्रदर्शनी देखने आ रहे थे। दोनों बाइकें जब गांव अंडा और सतोह के बीच पहुंचीं तो उनमें जोरदार टक्कर हो गई। बाइकें टकराते ही उन पर सवार लोग उछल कर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां डॉक्टरों ने राजकुमार व शिवम को मृत घोषित कर दिया। चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।