लखनऊ नगर निगम का नया मुख्यालय बनेगा लोक भवन जैसा होगी आधुनिक सुविधाएं
Share this page:
यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
राजधानी लखनऊ में नगर निगम का नया मुख्यालय गोमतीनगर के फन मॉल के पीछे केंद्रीय कार्यशाला परिसर में बनना शुरू हो गया है। नगर निगम का चार मंजिला भवन लोकभवन जैसी भव्य शैली में तैयार होगा और इसे लगभग 16 महीनों में 160 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। आरआर कार्यशाला को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जबकि तोड़फोड़ का काम पहले ही शुरू हो गया है।
नगर निगम जोन चार के एक्सईएन अतुल मिश्र ने बताया कि मुख्यालय में हाईटेक सुविधाओं के साथ विभिन्न विभागों के कार्यालय और आम जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में 290 वाहनों के लिए पार्किंग, पार्षद और सार्वजनिक प्रवेश लॉबी, कैश काउंटर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर, किराया व लाइसेंस काउंटर, 300 सीटों का वेटिंग रूम और 162 सीटों की कैंटीन होगी।