नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें जलापूर्ति, सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषय प्रमुख रहे।
माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर माननीय पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर संवाद भी हुआ, जिसमें नगर विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की गई।