LUCKNOW / 27-01-2026

एक पुकार, दो कदम और बच गया जीवन: विधायक राजेश्वर की टीम की संवेदनशील पहल

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

लखनऊ  सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को उनकी टीम द्वारा सेवा-भाव के अद्वितीय स्वरूप देखने को मिला। वह रूप जहाँ राजनीति नहीं, बल्कि मानवता केंद्र में रही। 

परवर पश्चिम निवासी श्री प्रवेश कश्यप जी की धर्मपत्नी, श्रीमती ज्ञान देवी जी को मेडिकल इमरजेंसी के दौरान AB+ रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ी। जिसकी सूचना मिलते ही टीम राजेश्वर के सदस्य नेहा सिंह एवं पंकज त्रिपाठी बिना किसी विलंब के बिजनौर स्थित अस्पताल पहुँचे और समय रहते रक्तदान कर एक अनमोल जीवन के लिए आशा की किरण बने।

यह केवल रक्तदान नहीं था, यह उस सोच की सशक्त अभिव्यक्ति थी, जहाँ सेवा को दायित्व नहीं, धर्म माना जाता है। ज़रूरत की घड़ी में आगे बढ़कर किसी पीड़ित के साथ खड़ा होना ही सच्ची राजनीति और सच्चा नेतृत्व है।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के मार्गदर्शन में उनकी टीम निरंतर इस मानवीय संकल्प को ज़मीन पर उतार रही है। इससे पूर्व भी टीम ने कई अवसरों पर जरूरतमंदों को अस्पताल पहुँचाने, चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर कई जीवन बचाने का कार्य किया है।

विधायक राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम की यह संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा-निष्ठा न केवल विश्वास जगाती है, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और सकारात्मकता का संचार भी करती है। यही वह भावना है, जो सरोजनीनगर को एक संवेदनशील, सशक्त और मानवीय क्षेत्र के रूप में पहचान दिला रही है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.