LUCKNOW / 29-06-2026

एक बार फिर पुलिस पर लगा अवैध कब्जा कराने का आरोप, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश 

लखनऊ। राजधानी के थाना गौरीगंज क्षेत्र के धीरेंद्र मिश्रा के द्वारा लखनऊ के सरसावां अर्जुनगंज में खरीदे गए प्लॉट पर पुलिस के एस.आई.धर्मेन्द्र सोनकर पर अवैध कब्जा कराने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पीड़ित ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2025 में 1250  वर्गफीट  का एक अधिकृत प्लॉट खरीदा था। उनका कहना है कि इस भूखंड की विधिवत रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है।

पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोसी  पुलिस में बिपिन मिश्रा एवं उनका भाई हलियापुर निवाशी एस.आई.धर्मेन्द्र सोनकर से मिलकर मेरे प्लॉट पर सरिया लगाकर लिंटर डालने की तैयारी कर रहे थे , मुझे वहीं के पड़ोसी के फोन के माध्यम से जानकारी ही तब मैं अपने घर गौरीगंज से अपने प्लॉट पर रात मैं पहुंच कर देखा तो वहाँ काम चल रहा था बिपिन मिश्रा मौके पर काम करा रहा था तब जा कर अर्जुनगंज चौकी पर इसकी लिखित सूचना दी मौके पर पुलिस ने काम रुकवा दिया सुबह फिर लिफ्टर मशीन लाकर लिंटर डालने की कोशिश की जा रही थी उसका वीडियो मौजूद है फिर मैने 112 पे फोन करके काम रुकवा दिया 112 द्वारा चौकी पे लाया गया ,बार बार मना करने के बाद भी इनका रात में लिंटर डालने का प्लान था इसलिए मैने उसमें लगी बल्ली और प्लाई निकाल कर रख दिया ,पीड़ित का आरोप है कि संबंधित भूमि उनकी रजिस्ट्री में दर्ज है, इसके बावजूद उस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि एसआई धर्मेन्द्र सोनकर ने दूसरे पक्ष से मिलकर मेरे प्लॉट पर फीता लेकर विपक्षी के साथ मिलकर बिना राजस्व टीम के नाप करवा रहे थे उसका वीडियो मेरे पास मौजूद है एकतरफा कार्यवाही करते हुए  151में चालान कर दिया । जबकि उनकी किसी से इस मामले में कोई बात नहीं हुई। 

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने तथा कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.