LUCKNOW / 16-06-2026

बड़े मंगल के अवसर पर आनंद द्विवेदी ने भंडारों में सहभागिता कर बांटा प्रसाद

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

लखनऊ  ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया ।

इस दौरान उन्होंने उत्तर विधानसभा के लाला लाजपत राय वार्ड पार्षद राधव राम द्वारा आयोजित भंडारे में सहभागिता की। इसके उपरांत गोमती नगर स्थित चिनहट द्वितीय वार्ड के पार्षद शैलेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भूतनाथ मार्केट सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त पुराना किला क्षेत्र में अनिकेत तिवारी एवं बाबू तिवारी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया ।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। भंडारे के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ जुड़ते हैं और मानव सेवा का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने सभी आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.