लखनऊ गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी नेता हाफिज मालिक की अगुवाई में विशाल धरना प्रदर्शन एवं जन आंदोलन किया गया आयोजित
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
गोण्डा जनपद में गौरा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता हफीज मलिक के नेतृत्व में जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में विशाल धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया और सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए निरंतर लड़ाई लड़ती रहेगी। जनता का सम्मान, समाजवाद का अभियान। किसान-युवा का अधिकार, समाजवादी पार्टी तैयार। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष गौरा श्री इस्लाम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री जीतू निषाद, समाजवादी पार्टी जिला सचिव गोंडा श्री आदित्य यादव, विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुश्री प्रतिभा यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी श्री विजय यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्री गुरबक्स राजभर, विधानसभा अध्यक्ष युवजन सभा श्री ओम प्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष युवजन सभा शशांक यादव, विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा श्री अली हसन, प्रदेश सचिव युवजन सभा राहुल यादव, सुनील शर्मा, अखिलेश यादव, मुलायम, सलमान और सैकड़ों साथी मौजूद रहे।