LUCKNOW / 13-06-2026

'सेवा, सुशासन, विश्वास और विकास’ के 12 वर्ष पर भाजपा का घर-घर संपर्क

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश 

सह संपादक कपिल गुप्ता 

कोंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई कोंच द्वारा नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर प्रबुद्ध जनों से भेंट एवं संवाद स्थापित किया गया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
जनसंपर्क अभियान में सहभागिता कर रहे विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनहित के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है जिससे आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नगरवासियों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर अनिल कपूर, राजेंद्र दुवे, ओमप्रकाश कुशवाहा, शिवसिंह, सुनील शर्मा, अनिल वर्मा, नरेश कुशवाहा, अनिल अग्रवाल, महावीर गुप्ता, अरविंद निरंजन, सुशील दूरवार, विनोद सोनी, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.