थाना समाधान दिवस में आईं 10 शिकायतें, 3 का मौके पर समाधान
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जून माह के दूसरे शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 शिकायतें सामने आईं जिनमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष के लिए टीमें बनाकर निस्तारण के लिए अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश बहादुर सिंह ने आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। निजी और सरकारी आराजी पर अवैध कब्जे की शिकायतें अधिक रहीं। प्रभारी निरीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस की गठित संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि एक ही शिकायत बार बार सामने नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार, उप निरीक्षक अशोक वर्मा, लेखपाल सदर दिग्विजय, अखिलेश कुशवाहा, सुयश पाठक, दिनेश कुमार, प्रेमकिशोर सहित नगर पालिका कार्यालय से शहजादउद्दीन आदि मौजूद रहे।