LUCKNOW / 12-04-2026

लखनऊ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विधानसभा की डिजिटल गैलरी किया अवलोकन

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 वर्षों पश्चात विधान भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महामा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । साथ में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एम एल सी मुकेश शर्मा उपस्थित रहें।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को नए रूप में जानने-समझने का अवसर मिला। परिसर में स्थापित ऑडियो-विज़ुअल संग्रहालय ने इसकी विरासत को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने मुझे गहराई से प्रभावित किया। यह अनुभव सचमुच मेरे लिए स्मृतियों की एक विशेष यात्रा रहा। मुझे प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण और जन-जागरूकता के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों से आग्रह है कि वे एक बार इस संग्रहालय का अवश्य भ्रमण करें। इस पहल के लिए मैं उत्तर प्रदेश सरकार, विशेष रूप से विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी को हार्दिक बधाई देता हूँ।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.