जनता दरबार में महापौर ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
- अधिकारियों को सख्त निर्देश, शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जलभराव, सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं।
महापौर ने प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
जनता दरबार के दौरान महापौर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।