LUCKNOW / 06-04-2026

अयोध्या उत्तर प्रदेश संदिग्ध हालात में बांस से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव,गांव में सनसनी

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email



प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

उप संपादक संजय मिश्रा 

अयोध्या।
 पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 58 वर्षीय राम नरेश यादव (मलऊ) का शव उनके छप्परनुमा घर के अंदर बांस से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए,परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.