लखनऊ में नगर निगम का सख्त अभियान, अतिक्रमण पर कार्रवाई
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
- जोन-7 में सड़क व फुटपाथ खाली कराए गए, कई ठेले और काउंटर जब्त
लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
*जोन-7 में विशेष कार्रवाई*
जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जोन-7 क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान नाली, नाले और सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। सेक्टर-14 स्थित आरएलबी स्कूल के आसपास विशेष रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
*अवैध सामग्री जब्त*
अभियान के दौरान 2 लोहे के काउंटर और 2 ठेले जब्त किए गए। वहीं 3 लोहे के काउंटर, 4 ठेले, 4 ठेलियां और 2 गुमटियां हटाई गईं।
*अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई*
यह पूरी कार्रवाई अधीक्षक श्री विनय मौर्या, ईटीएफ टीम और 296 टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई।