LUCKNOW / 28-03-2026

शहर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 20 दुकानें हटीं, 23 ठेले-गुमटी हटाए, ₹6,700 जुर्माना वसूला

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email


प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली 

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ 


- जोन-3 और जोन-5 में सड़कों व बाजारों को कराया अतिक्रमण मुक्त

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य प्रमुख सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना रहा।

जोन-3 क्षेत्र में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल 296 की टीम ने भिटौली क्रॉसिंग के आगे एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के सामने तथा अलीगंज स्थित केंद्रीय भवन के पास कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 20 अवैध दुकानों और एक गन्ने की मशीन को हटाया गया। साथ ही चार काउंटर जब्त किए गए और करीब 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 

इसी क्रम में जोन-5 क्षेत्र में चंदर नगर मार्केट रोड तथा टेढ़ी पुलिया से आलमबाग पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यहां अस्थायी रूप से लगाए गए ठेले, खुमचे, गुमटी और काउंटर हटाए गए। कार्रवाई के दौरान 8 ठेले, 4 गुमटी और 15 काउंटर हटाए गए, जबकि एक ठेला, एक लोहे की बेंच और एक लोहे का काउंटर जब्त किया गया। इसके अलावा गंदगी और पॉलीथीन के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।

जोन-5 में यह अभियान जोनल अधिकारी विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें कर अधीक्षक सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी सचिन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुभाष चौधरी तथा प्रवर्तन दल और पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.