सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी पर कार्रवाई, 17 चालानों से ₹11,950 वसूले
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
- नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-03 में विशेष अभियान, गंदगी फैलाने वालों और बिना लाइसेंस दुकानदारों पर कार्रवाई
लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जोन-03 क्षेत्र में शनिवार को व्यापक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 17 चालान कर ₹11,950 की धनराशि वसूली गई।
*गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई*
अभियान के तहत पुरनिया चौराहा से पुरनिया पुल के नीचे तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ रोकथामात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 09 चालान किए गए, जिनके माध्यम से ₹6,650 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया।
*सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई*
नगर निगम टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान पॉलीथीन मिलने पर कुल 05 चालान किए गए, जिनसे ₹4,700 की वसूली की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने की हिदायत दी।
*बिना लाइसेंस तंबाकू बिक्री पर जुर्माना"
बाजार में बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही 03 दुकानों के खिलाफ ₹600 का स्पॉट फाइन लगाया गया।
*संयुक्त टीम ने चलाया अभियान*
इस पूरे अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल, श्री सुमित मिश्रा एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही।