लखनऊ श्री राम नवमी पर भगवा यात्रा उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
Share this page:
प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही नाम के उदघोषों की गूंज मचाते हुए शहर के मुख्य मार्ग से रामनवमी के अवसर पर भगवा यात्रा निकाली गईं। यात्रा मार्ग पर श्री राम झंडों व भगवा रंग से पटा रहा, बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त भगवा साफा पहनकर, हाथों में ध्वजा लेकर भगवा यात्रा में सम्मिलित हुए। श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति द्वारा कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गया था । मंच पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य ई० अवनीश सिंह जी, पवन सिंग चौहान, अंगद सिंह, माधवेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, भीम अग्रवाल, अखण्ड आर्यावर्त समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष बाजपेई, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहें।
भगवा यात्रा का शुभारंभ लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य ई० अवनीश सिंह, पवन सिंग चौहान, अंगद सिंह ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया।
महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि शोभायात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देती है आस्था, सद्भाव और सांस्कृतिक एकजुटता को सुदृढ़ करते है तथा हमें अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।
*झांकियों में जीवंत हुई आस्था*
रथ पर सजे श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की झांकी को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे कई लोग हाथ जोड़कर खड़े हो गए, तो कई ने वहीं खड़े होकर पूजा-अर्चना की ऐसा लग रहा था मानो त्रेता युग की झलक आज फिर सजीव हो उठी हो।
**भगवा यात्रा मार्ग**
भगवा यात्रा श्री हनुमान मंदिर कपूरथला चौराहा से प्रारंभ होकर कपूरथला चौराहा अलीगंज, निराला नगर 8 नंबर चौराहा, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग डालीगंज बाजार, हसन गंज थाना, गौतम बुद्ध पार्क, इमामबाड़ा, कोनेश्वर चौराहा, चौक चरक चौराहा, नक्खास बाजार, यहियागंज, अमीनाबाद थाना, कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर पर सम्पन्न हुईं।