JANHIT / 26-07-2025

लखनऊ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा निकल गया मसाल जुलूस तथा आयोजित की गई संगोष्ठी

Share this page:

Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Pinterest Email

 

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ 

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी 


कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा वीर सैनिकों के सम्मान में  सैनिक सम्मान,संगोष्ठी और मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।
हलवासिया कोर्ट में आयोजित संगोष्ठी के दौरान कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
नेताओं ने शौर्य और पराक्रम के प्रतीक सेनानी कर्नल अनिल जग्गी, सूबेदार ऐ के सिंह चौहान ,सूबेदार शिवकुमार मिश्र, किशोर डे और अरुण कुमार गुप्ता को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की शौर्य गाथा का प्रतीक है, जिसने दुश्मनों के छक्के छुड़ाकर  उनको पीछे हटने पर मजबूर किया  और भारत की अखंडता की रक्षा की।
कारगिल युद्ध के शहीदों का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे जवानों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और भाजपा सदैव वीर सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी रही है।
 कारगिल विजय के समय देश के प्रधानमंत्री अटल जी की स्मृति को भी नमन करता हूं।
हमारी सेना ने ऊंचाई से नीचे रहकर युद्ध किया फिर भी पाकिस्तानी सेना के छक्के उड़ानें का कार्य किया।

भारतीय सेना के प्रति हमारा मस्तक झुका रहना चाहिए और उनका अभिनंदन करना चाहिए ऐसी भावना के साथ  प्रधानमंत्री मोदी जी और देश के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी जी और सरकार की अगुवाई में देश के वीर जवानों का हम अभिनंदन वंदन करते हैं।

राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि कारगिल तो बाद का विषय है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने देश के अंदर रहकर आजादी के समय से देश को बांटने का षड्यंत्र किया। आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है और कोई भारत की 1 इंच जमीन भी लेने की हिम्मत नहीं कर सकता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वीर बलिदानियों को नमन करते हैं। भारत माता की रक्षा करने वाले ऐसे सभी वीर सैनिकों पर गर्व है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी कारगिल योद्धाओ के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि शाम को  के.डी सिंह बाबू स्टेडियम से उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी और अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में  मशाल यात्रा निकाली गई।
युवा मोर्चा द्वारा वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित मशाल यात्रा में अंजनी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महामंत्री राम अवतार कनौजिया,संकेत शर्मा ,अभिषेक खरे सहित बड़ी संख्या में महानगर पदाधिकारी पाषर्द, युवा मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता  सम्मिलित हुए।

Tranding

© PRADESH JANHIT KHABAR. All Rights Reserved.